सिरमौरी ताल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गायत्री एवं महामृत्यजय यज्ञ महानुष्ठान शुरू
श्यामलाल पुंडीर
पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उप मंडल के सिरमौरी ताल के प्राचीन शिव मंदिर में आज से अनुष्ठान शुरू हो गए है। ये आयोजन समस्त ग्रामवासी युवक मण्डल सिरमौरी ताल,ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर वासी एवं श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी पांवटा साहिब की ओर से आयोजित हो रहा हैं।
सिरमौरी ताल में स्थित प्राचीन शिव मन्दिर, सिरमौरी ताल में गायत्री एवं महामृत्यजय यज्ञ महानुष्ठान 25 से 29 नवम्बर 6 तक होगा। 25 से 28 तारीख तक गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ, गणपति एवं सर्वदेव पूजन रूद्राभिषेक, यज्ञ आरती, प्रसाद संकीर्तन भजन हर दिन सुबह से शाम तक होगा। और 29 नवम्बर पूर्णाहुति व भंडारे के साथ समापन होगा।
Ronhat, Sirmaur | Nov 25, 2026