पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का राजा की तरह हुआ स्वागत
=====
श्री रेणुका जी : पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
का लोगों ने राजा की तरह भव्य स्वागत किया। जैसे ही वे श्री रेणुका जी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, समर्थकों की भारी भीड़ ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग हाथ उठाकर नारेबाजी करते रहे।
स्वागत के दौरान पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को भी भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को आज भी लोग राजा की तरह मानते हैं और उनके बेटे को भी वही स्नेह और सम्मान मिल रहा है।
#VirbhadraSingh #Himachal #DeshKiAwaaz #Shimla #VikramadityaSingh
Ronhat, Sirmaur | Nov 24, 2026