सेन्हा: मनोज कुमार बने सेन्हा थाना के 28वें प्रभारी, अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था सुधारना पहली प्राथमिकता
लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है,शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मनोज कुमार ने सेन्हा थाना पहुंचकर 28वें थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।