पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में तेजी, प्याज ₹4800, लहसुन ₹16200 प्रति क्विंटल बिका, 19 हजार कट्टे
कृषि उपज मंडी पोलायकलां में मंगलवार को भी प्याज-लहसुन की बंपर आवक के बीच भावों में मजबूती बनी रही। मंडी प्रभारी ने मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज मंडी में प्याज के 19,000 कट्टे और लहसुन के 1,600 कट्टों की आवक दर्ज की गई।