धरहरा: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में महिला घायल, नाबालिग बाइक चालक पर तेज रफ्तार का आरोप
धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक महिला घायल हो गई। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, आजिमगंज निवासी जालो बिंद का पुत्र पिंटू कुमार (17) बाइक से तेज रफ्तार में दशरथपुर की ओर जा रहा था।