उतरौला: सीएमओ ने पीएचसी रेहरा बाजार का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार 14 दिसंबर दोपहर 2:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहरा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी डॉ अशरफ , डॉ उर्मिला, डॉ जाकिर हुसैन व अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाए गए।सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दिया।