ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुत्र ने की शव की पहचान
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 62 वर्षीय एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना जंसा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही जंसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी बीच घटना की जानकारी मिलने पर गोबिंदपुर गांव निवासी मृतक के पुत्र रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने पिता राजेंद्र पटेल के रूप में की। वही उन्होंने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।मृतक तीन पुत्रों के पिता बताया गया
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी फूलगेना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।