भंडरा: चट्टी पिकेट पर पुलिस-परिवहन विभाग का संयुक्त वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने पर 27 चालकों से ₹85,500 जुर्माना वसूला
भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी पिकेट, लोहरदगा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के आदेशानुसार संबंधित पदाधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और वाहन चालकों को जागरूक करना था।