नरैनी: नरैनी कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन, डीआईजी व कमिश्नर ने सुनी जनता की शिकायतें
Naraini, Banda | Aug 11, 2024 बांदा की नरैनी कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां पर मंडल के डीआईजी अजय कुमार व कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने जनता की शिकायतो को सुना। वहीं कई जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। तो वहीं लंबित शिकायतों को लेकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी व क्षेत्राधिकारी भी उपस्थित रहीं।