शिवपुरी नगर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत के बाद नपा की टीम हुई सक्रिय, राठौर मोहल्ले में की कचरा प्वाइंट की सफाई
शहर के वार्ड क्रमांक 5 राठौर मोहल्ले में कई दिनों से कचरा प्वाइंट बना हुआ था। जिससे आसपास के रहवासियों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जिसकी शिकायत स्थानीय रहवासी ने कल शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन समस्या निवारण शिविर में ज्योतिरादित्य सिंधिया से की थी। जिसके बाद आज नपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफाई की है।