सहसवान के ब्लॉक परिसर में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे तक खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विपणन विकास सहायता योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का सहसवान ब्लॉक प्रमुख पति व भाजपा नेता विक्रांत यादव द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। कार्यक्रम में आये अधिकारियों द्वारा बेरोजगार युवकों, महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।