बांका: एडीजे टू अदालत ने हत्या के दो अभियुक्तों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Banka, Banka | Jan 7, 2026 एडीजे टू अमित कुमार मनु की अदालत ने बुधवार की दोपहर 2 बजे हत्या के मामले में दो अभियुक्त को उम्र कैद की सजा सुनाई। जबकि 5000 अर्थदंड भी लगाया है, अर्थदंड नहीं देने की स्थिति में 6 माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर निवासी बादल कुमार और राहुल कुमार को दाेषी करार देते हुए सजा दी गई है।