बांका: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी व उसके साथी संग मिलकर पति की कराई हत्या, तीन अपराधी गिरफ्तार
Banka, Banka | Jan 7, 2026 बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र में 25 दिसंबर को सुबोध कुमार सिंह की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके एक सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बुधवार की शाम 5:00 बजे प्रेस वार्ता किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।