निज़ामाबाद: अवैध नर्सिंग होम मामले में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दो महिला कर्मचारी गिरफ्तार, हुई कार्रवाई
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना की पुलिस ने अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के मामले में शनिवार सुबह करीब 11 बजे दो वांछित महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के तहत की गई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पवई लाड़पुर स्थित डॉ. अंगद पाल के नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया था ।