समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 नवंबर 2026
आज दिनांक 07 नवंबर 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर, बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा माह नवम्बर, 2026 का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस का सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिये।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, अनुमण्डल अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, सहायक अभियंता भवन प्रमण्डल बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 7, 2026