समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 07 नवंबर 2026
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पूजा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 07 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, घाटों की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां ससमय पूर्ण कर लें। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, छठ घाटों की समुचित सफाई, पहुंच पथों की मरम्मत, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया।
छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खतरनाक एवं अधिक गहराई वाले घाटों को चिह्नित करने, बैरिकेडिंग कराने, पर्याप्त संख्या में गोताखोरों एवं नावों की व्यवस्था रखने तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही घाटों पर नियंत्रण कक्ष, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों को पर्व के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जर्जर विद्युत तारों एवं खुले तारों की जांच कर आवश्यक सुधार कराने का निर्देश दिया। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार यातायात नियंत्रण की व्यवस्था करने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पर्व के दौरान आमजनों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं जनसुरक्षा के प्रति सभी संबंधित विभाग पूरी तरह सजग एवं तत्पर रहें।
जिला प्रशासन बक्सर द्वारा आमजनों से अपील की जाती है कि दीपावली एवं छठ पूजा का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #BiharNews #CMSamrat #samratchaudhary
Buxar, Bihar | Nov 7, 2026