मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते 3 चोरों को देसी तमंचा व कारतूस सहित मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना मीरगंज पुलिस ने शनिवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते 3 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से दो देसी तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 12 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद की। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। पकड़े गए चोरों में रामभरोसे, श्रीराम और देवेंद्र हैं।