मीरगंज: थाना मीरगंज के गांव धंतिया में विपक्षियों ने पुरानी रंजिश के चलते वर्तमान ग्राम प्रधान को लाठी डंडों से मारा पीटा।
थाना मीरगंज के ग्राम धंतिया के प्रधान ज्ञान सिंह वर्मा को गांव के चार-पांच लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारा पीटा।प्रधान ने विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रधान ने बताया कि विगत दिनों पंचायत घर के सीसीटीवी कैमरे चोरी के आरोप में विपक्षी का पुत्र जेल गया था जिसकी वजह से 4 5 विपक्षी रंजिश मानने लगे।