मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र धनेटा के पास रात्रि में पुल से पहले हाईवे पर अज्ञात वाहन ने अनिल के मारी टक्कर,मौके पर मौत
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर धनेटा के पास पुल से पहले अज्ञात वाहन ने गुरुवार रात्रि करीब दस बजे गांव रौरा खुर्द थाना मिलक जिला रामपुर के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र रामसुख उम्र करीब 26 वर्ष के जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक का सिर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा था।