मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने झुमका तिराहे से 20 ग्राम अवैध स्मैक और एक स्कूटी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान झुमका तिराहे से आजम पुत्र नजाकत निवासी मोहम्मद अजहरी मस्जिद नई बस्ती को 20 ग्राम अवैध स्मैक और स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए है। तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।