मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर की उधारी के रुपए देने को बुलाया,विपक्षी ने की पीड़ित के साथ मारपीट।
नृपेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगरिया कल्याणपुर ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में तहरीर दी।पीड़ित की जॉन डियर ट्रैक्टर की एजेंसी मीरगंज में है। उसके पास नोनी राम मौर्य निवासी जौहरपुर सीबीगंज 3 वर्ष पूर्व उसकी एजेंसी से ट्रैक्टर खरीद कर ले गए थे।और करीब 1 लाख 57 हजार रुपए शेष रह गए।जिसे देने को उन्होंने बुलाया तो विपक्षियों ने जमकर मारपीट की।