बलिया में दशहरा, विजयादशमी और मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है। मंगलवार, 20 अक्टूबर को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने रसड़ा कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों, रामलीला मैदान, बाजारों और मेला स्थलों का भ्रमण किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन जांच की गई। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला और क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
#Ballia #dashhara #BalliaPolice #BalliaDM #balliasp