#बलिया #बेल्थरारोड #विजयदशमी पर राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति और अनुशासन के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में किया शस्त्र पूजन, भारत माता और प्रभु श्रीराम के पूजन के साथ संघ के 101 वर्ष पूरे होने पर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्रसेवा का संदेश। जिला कार्यवाह शतीस जी ने शस्त्र पूजन की प्राचीन परंपरा, त्याग, समर्पण और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयंसेवकों का अनुशासन और समर्पण समाज को सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए अखंड भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा विद्यालय परिसर।
#followerseveryone #nonfollowersviewers #all
#RSS #Vijayadashami #ShastraPujan #BharatiyaCulture