बलिया के रसड़ा की प्राचीन रामलीला को लेकर सामने आए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के अनुसार, 20 अक्टूबर को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और उनके साथ रसड़ा में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संवेदनशील स्थल होने के कारण रामलीला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
एसपी के मुताबिक, रामलीला कमेटी के कुछ सदस्यों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान सतीश सिंह और अन्य लोगों पर महामंडलेश्वर कैशलेन्द्र गिरि महाराज के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सतीश सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
#Ballia #Rasra #balliasp