#विजयादशमी के पावन अवसर पर #गोरखपुर स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर में आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा की भव्य झलक देखने को मिली। #मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर #योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक परिधान में श्रीनाथ जी का विशिष्ट पूजन किया और देव विग्रहों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गोरक्षपीठ की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस विशेष धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। विजयादशमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पारंपरिक पूजन गोरक्षपीठ की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और भारतीय संस्कृति की धार्मिक परंपराओं को दर्शाता है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#YogiAdityanath #GorakhnathTemple #Vijayadashami #GorakhpurNews
Belthara Road, Ballia | Oct 20, 2026