जींद: शहर के सुभाष नगर में स्थित मकान से सोना-चांदी के गहने व 22000 रुपए की नगदी हुई चोरी,अज्ञात पर केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 23, 2024 शहर के सुभाष नगर निवासी गुलाबो देवी ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 21-22 फरवरी की रात्रि किसी ने उसके मकान में घुसकर सोने-चांदी के गहने व 22000 रुपए की नगदी चोरी कर ली। आज शुक्रवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अपनी जांच कर रही है।