जींद: राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, डीसी ने दी जानकारी
Jind, Jind | Feb 22, 2024 डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों या टीम से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) के लिए नामांकन/आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। इसके बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।