जींद: 30 मार्च तक वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का लाभ उठाएं व्यापारी -डीसी
Jind, Jind | Feb 22, 2024 डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को बताया कि आबकारी व कराधान विभाग द्वारा कर वसूली को लेकर वन टाइम सेटलमेंट योजना की शुरुआत की गई है। पंजीकृत व्यापारी और उद्योगपति आगामी 30 मार्च तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। डीसी ने बताया कि जीएसटी से पहले सात कर अधिनियमों से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए यह योजना शुरू की गई है।