जींद: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर हड़पे 18 लाख रुपये, शहर थाने में 2 नामजद आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
Jind, Jind | Feb 22, 2024 कसून गांव निवासी बीरेंद्र सिंह ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि रामनगर निवासी सचिन और बलवान ने वर्ष 2022 में उसके लड़के तथा उसके दोस्त के भांजे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपए हड़प लिए। आज वीरवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने दोनों नाम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।