जींद: सरकार ने कामगार महिलाओं के लिए शुरू की मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना डीसी ने दी जानकारी
Jind, Jind | Feb 22, 2024 डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भावस्था में मजदूरी के दौरान नुकसान की भरपाई व स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण सुनिश्चित करने के लिए ‘मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत दूसरे बच्चे के रूप में लडके को जन्म देने वाली अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं