हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव महो में शराब पीकर पति ने पत्नी से की मारपीट, पत्नी ने पति को थाने में कराया बंद
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव महो में शराब पीकर पति ने पत्नी से मारपीट कर दी! अचानक से मारपीट एवं शोर हंगामा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! इस मारपीट में पत्नी चोटिल हो गई अपने परिजनों सहित पत्नी ने थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई! शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया है!