हाथरस: सासनी क्षेत्र के मंडी के पास बड़े वाहन को बचाने के चलते बाइक सड़क पर गिरी, दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी के पास आज दिन मंगलवार को बड़े वाहन को बचाने के चलते तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई ! जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए! दुर्घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई सासनी सीएचसी से दोनों घायलों को हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है ! जिनका इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है!