हाथरस: कस्बा सहपऊ में घर के बाहर एक युवक को सांप ने पैर पर काटा, हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस के कस्बा सहपऊ में घर के बाहर एक युवक को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराये गए युवक का डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है।