हाथरस: सदर क्षेत्र के बांस मंडी में 10 दिन पहले हुई सिगरेट व्यापारी की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक चोर गिरफ्तार
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांस मंडी में 10 दिन पहले हुई सिगरेट व्यापारी की दुकान की छत काटकर चोरी के मामले में पुलिस ने आज दिन सोमवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा कर दिया है ! जिसके पास से हजारों रुपए का माल भी दुकान से चोरी हुआ बरामद हुआ है! इस घटना में शातिर चोर बंटी को गिरफ्तार किया गया है जो पहले भी जेल जा चुका है!