हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने टुकसान निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 12 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अवैध शराब निर्माण बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांव टुकसान निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 12 पौआ अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी और बरामद की के संबंध में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।