डुमरांव: डुमरांव में अंडरग्राउंड होगी 33 हजार केवी की बिजली लाइन, काम तेज,शहर को बिजली के तारों के जाल से मिलेगी मुक्ति
Dumraon, Buxar | Nov 11, 2026 डुमरांव शहर को बिजली के झूलते तारों से मुक्ति दिलाने और विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में बिजली विभाग ने कवायद तेज कर दी है। डुमरांव में 33 हजार केवी की विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।