अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी एतमाली में अवैध खनन करते ट्रैक्टर-ट्राली को तहसीलदार ने किया ज़ब्त
अमरिया तहसीलदार ने देवहा नदी से अवैध खनन कर लाई गई ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर थाना अमरिया में सीज कराया है। प्रतिबंध के बावजूद अमरिया क्षेत्र में अवैध ख़नन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील अमरिया क्षेत्र देवहा नदी के किनारे से प्रतिदिन पुलिस व तहसील प्रशासन की नाक के नीचे लगातार अवैध ख़नन बेख़ौफ जारी है।