अमरिया: डीएम ने निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, कॉलेज की प्रगति पर दिए दिशा निर्देश
तहसील अमरिया क्षेत्र दबका बढेपुरा में शुक्रवार को 3 बजे निर्माणाधीन आईटीआई कालेज का डीएम संजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आईटीआई कालेज में जिलाधिकारी ने रिकार्डरूम, कार्यालय, क्लासरूमों, वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता परखी।