अमरिया: अमरिया के खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
अमरिया खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुडलिया गौसू में शुक्रवार को 2 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया किसान सम्मान निधि फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास के सर्वे, राशनकार्ड, फैमिली आईडी, मनरेगा, पेंशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।