अमरिया: ब्लॉक अमरिया में ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र की अंतिम दिन भी नहीं हुई बिक्री
ब्लॉक अमरिया में ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र का 8 फरवरी को अंतिम दिन शनिवार को सन्नाटे में बीता। ब्लॉक अमरिया की चार ग्राम पंचायतों में छः ग्राम पंचायत सदस्यों नामांकन पत्र दाखिल होने थे नामांकन के लिए एक भी उम्मीदवार नहीं आया। अमरिया ब्लॉक के एडीओ पंचायत अतुल पाठक ने शनिवार को 4 बजे बताया चार ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए चुनाव होना था।