लालगंज: लालगंज क्षेत्र में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया, लालगंज, लहंगपुर, दुबार कलां, बरौंधा, रतेह चौराहा आदि बाजारों में धनतेरस पर्व पर शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक बाजारों में भीड़ लगी रही। सोने चांदी के आभूषणों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंच गए। महिलाएं चैन, अंगूठी मंगल सूत्र आदि पसंद कर खरीददारी करती देखी गई। चांदी के सिक्के व लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की मांग ज्यादा रही।