बरहेट: प्रखंड कार्यालय में SIR के लिए दस्तावेज लेकर पहुंचे ग्रामीण, बीडीओ और प्रमुख ने किया सत्यापन
एस आई आर के लिए मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र से ग्रामीण नोटिस के साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां बीडीओ अंशु कुमार पांडे एवं प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार करने की अपील की।