खानपुर: खानपुर कस्बे में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष ने निजी विद्यालय में अधिकारों के प्रति कार्यशाला का आयोजन किया
खानपुर कस्बे में तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू कुमारी ने निजी विद्यालय में अधिकारों के प्रति कार्यशाला का आयोजन किया। अधिकार मित्र भारत कुमार गौड़ ने आज मंगलवार को शाम 4 के लगभग बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू कुमारी ने छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाने व सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहने की जानकारी प्रदान की।