कुरडेग : उमा महेश्वर महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में सैकडों महिलाएं शामिल हुई।कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ मंदिर परिसर से निकलकर खालीजोरा नदी तट में विधि विधान के साथ जल कलश में भरकर मंदिर वापस पहूंची जहाँ पंडित सूरज बीसी के द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से कलश स्थापना किया गया। और नौ दिवसीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ।इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अनुज गुप्ता,अमर जयसवाल,मनोज जयसवाल,उमेश जयसवाल,द्वारिका जयसवाल,संजीत जयसवाल,विक्की गुप्ता,धर्मैन्द्र गुप्ता,रवि जयसवाल,रविन्द्र शर्मा,अजय जयसवाल आदि मौजूद रहे।