भिवानी: गांव पिंजोखरा में पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध शराब की बरामद, आरोपी को गिरफ़्तार कर दर्ज किया मामला
पुलिस की टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव पिंजोखरा में संदीप पुत्र धर्मवीर सरकारी स्कूल के पास अपनी गाड़ी में शराब लिए हुए खड़ा है अगर मौके पर छापा मारा जाए तो उसे रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है सूचना की महत्वता को देखते हुए पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मार कर आरोपी को उसकी गाड़ी के साथ पकड़ा