भिवानी: भिवानी के गांव तिगडाना में हवा भरने से मना करने पर एक युवक के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमित पुत्र राजबीर गांव तिगडाना निवासी ने पुलिस को बताया कि हमारी गांव में टायर पंचर की दुकान है दुकान पर एक युवक हवा भरवाने के लिए आया था तो मैंने उसको हवा भरने के लिए मना कर दिया तो वह युवक जाते-जाते गाली गलौच करने लगा व जान से मारने की धमकी देने लगा फिर जब मैं कोचिंग के लिए गांव से भिवानी जा रहा था तो उसे युवक ने गांव के मेन बस स्टैंड पर मारपीट की