भिवानी: भिवानी लिफ्ट देने के बहाने युवक का बैग व फोन छीना पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पिंजोखरा निवासी प्रवीन ने बताया की वह संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देकर गुरुग्राम से अपने घर जा रहा था। वह वैश्य कालेज मोड़ के पास खड़ा था, जहां पर एक बाइक पर युवक आया, जिसने कहा कि वह तोशाम जा रहा है तो रास्ते में उसे छोड़ देगा। जब वह बापाेड़ा के नजदीक पहुंचे तो रास्ते में उसका साथी खड़ा था। और उसके साथ लूटपाट की।