भिवानी: 18 जून को किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी : डीसी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 18 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के उपलक्ष में स्थानीय पंचायत भवन में 4:00 बजे आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में वित्त मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।