भिवानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने जिला के गांव कायला में जनसंपर्क अभियान चलाया
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में आमजन के हित को देखकर योजनाएं लागू की जाती थी। जिसके चलते प्रत्येक वर्ग खुशहाल था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस शासनकाल में युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी सहित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जाते थे।