गोविंदपुर: दीपावली पर श्रृष्टि इंटरनेशनल स्कूल कुतरूचक में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों की कलाकृतियों ने सबका मन मोहा
गोविंदपुर प्रखंड के कुतरुचक स्थित श्रृष्टि इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को दीपावली के अवसर पर विद्यालय निदेशक सुनील कुमार राय के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमे विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी कला से सभी का मन मोह लिया